देश

VK Singh On PoK: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का दावा, 'पीओके भारत में अपने आप मिल जाएगा, थोड़ा इंताज़ार करें'- VIDEO

मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी (POK) को लेकर बड़ा दावा किया है. सोमवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में वीके सिंह ने कहा कि जरा इंतजार कर लीजिए, पीओके अपने आप ही भारत में आ जाएगा

VK Singh On PoK:  केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का दावा, 'पीओके भारत में अपने आप मिल जाएगा, थोड़ा इंताज़ार करें'- VIDEO
Photo Credits ANI

VK Singh On POK:  केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी (PoK) को लेकर बड़ा दावा किया है. सोमवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में वीके सिंह ने कहा कि जरा इंतजार कर लीजिए, पीओके अपने आप ही भारत में आ जाएगा. दरअसल मीडिया से बातचीत में पत्रकार ने पीओके में चल रहे पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन का मुद्दा उठाया. पत्रकार ने जब जनरल वीके सिंह से पूछा कि पीओके के लोग पीएम मोदी से मांग कर रहे हैं कि वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल कर लिया जाए. इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है. जिस पर मंत्री जनरल वीके सिंह ने अपनी यह प्रतिक्रिया दी.

दरअसल पीओके में आजकल पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां के लोग आरोप लगा रहे हैं कि पीओके के लोगों के साथ पाकिस्तान की सरकार भेदभाव बरत रही है. जिससे परेशान होकर वहां के लोग मोदी सरकार से मांग कर रहे हैं कि पीओके को भारत में शामिल कर लिया जाए

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).