BBC IT Survey: बीबीसी कार्यालयों पर आईटी सर्वे पर मचे बवाल पर बोले अनुराग ठाकुर, देश के कानून से ऊपर कोई नहीं

बीबीसी कार्यालयों पर आईटी विभाग के सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश के कानून से ऊपर कोई नहीं है. मुंबई में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आयकर विभाग समय- समय पर जहां पर अनियमितता पाई जाती हैं वहां पर सर्वे करता है

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व बीबीसी (Photo Credits FB/ANI)

मुंबई/नई दिल्ली: बीबीसी कार्यालयों पर आईटी विभाग के सर्वे (BBC Income Tax Survey) पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा है कि देश के कानून से ऊपर कोई नहीं है. मुंबई में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आयकर विभाग समय- समय पर जहां पर अनियमितता पाई जाती हैं वहां पर सर्वे करता है और जब यह सर्वे का काम पूरा हो जाता है तब वह अपना एक विस्तृत प्रेस नोट जारी कर या प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी देता है.

ठाकुर ने देश की एजेंसियो को पूरी तरह स्वायत बताते हुए कहा कि देश के कानून से ऊपर कोई कोई नहीं है, न्याय व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है. ठाकुर ने इस सर्वे के जरिए सरकार की मंशा पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि एजेंसियां पूरी तरह स्वायत है और उन्हें अपना काम करने दें. ठाकुर ने आगे कहा कि जब आयकर विभाग का सर्वे का यह काम पूरा हो जाएगा तो विभाग जरूर डिटेल में इसकी जानकारी मीडिया को बताएगा. यह भी पढ़े: BBC IT Raid: आयकर विभाग के सर्वे पर बीबीसी का आया बयान, कहा, कर रहे हैं पूरा सहयोग

वहीं खबर है कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में मंगलवार सुबह से किया जा रहा 'सर्वे' रात से बुधवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है, घटनाक्रम से जुड़े वाकिफ सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. इस रिपोर्ट के दाखिल होने तक आई-टी विभाग या वित्त मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. .

यह 'सर्वेक्षण' 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी द्वारा दो-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री के बाद सामने आया है, जिसने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया था। रिपोटरें के अनुसार, आई-टी विभाग के अधिकारी पिछले कुछ वर्षों से संबंधित यूके के राष्ट्रीय प्रसारक के टैक्स विवरण की जांच कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड