देश

शर्मनाक! मुंबई में पूर्वोत्तर की लड़की पर सिरफिरे बाइक सवार ने थूका, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान

कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई की कलिना मार्केट में एक बदमाश द्वारा पूर्वोत्तर की लड़की पर थूके जाने का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताया है. आयोग ने कहा कि वह उचित कार्रवाई के लिए मामले को देखेगा।

शर्मनाक! मुंबई में पूर्वोत्तर की लड़की पर सिरफिरे बाइक सवार ने थूका, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान
लॉकडाउन के दौरान मुंबई (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus in India) महामारी के बीच मुंबई (Mumbai) की कलिना मार्केट में एक बदमाश द्वारा पूर्वोत्तर की लड़की पर थूके जाने का राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताया है. आयोग ने कहा कि वह उचित कार्रवाई के लिए मामले को देखेगा.

आयोग ने एक ट्वीट में कहा, कोरोना वायरस महामारी के बीच नस्लीय भेदभाव का एक और मामला. मुंबई के कलिना मार्केट में एक बदमाश ने पूर्वोत्तर की एक लड़की पर थूक दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग उचित कार्रवाई के लिए इस मामले को देखेगा. यह भी पढ़े-कोरोना बोलकर महिला पर थूकने वाले सिरफिरे को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

PTI का ट्वीट-

आयोग को फेसबुक पर एक पोस्ट टैग किया गया है जिसमें बाइक सवार पूर्वोत्तर की लड़की पर थूक रहा है. इसी तरह का एक मामला मार्च में दिल्ली में सामने आया था. एक महिला पर थूका गया था और उसे कोरोना कहा गया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2020 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).