Delhi Shocker: बेकाबू कार ने बाजार में 15 लोगों को कुचला, एक महिला की मौत 6 गंभीर रूप से घायल, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO
Accident | Credit- PTI

Delhi Accident: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने 15 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, कार चला रहे युवक ने शराब पी रखी थी. लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया. वहीं, यह पूरी घटना एक दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

देखें वीडियो: