Ukraine-Russia War: यूक्रेन के राजदूत ने भारत से मांगी मदद, कहा- पुतिन से संपर्क कर हस्तक्षेप करें पीएम मोदी

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मौजूदा संकट के बीच रूस के साथ बातचीत को सक्रिय करने का आग्रह किया. रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली, 24 फरवरी : भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मौजूदा संकट के बीच रूस के साथ बातचीत को सक्रिय करने का आग्रह किया. रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. रूसी राजदूत ने पुतिन से उनकी दोस्ती का हवाला देते हुए कहा कि भारत का रूस के साथ अलग रिश्ता है. वह स्थिति को और बिगड़ने से बचाने में अहम रोल निभा सकते हैं. यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा, "हमारी पीएम मोदी से अपील है कि वह तुरंत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बात करवाएं."

पोलिखा ने कहा, "मोदी जी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं. आपके पास रूस के साथ एक विशेष विशेषाधिकार और रणनीतिक संबंध हैं. हम इस संकट की स्थिति में भारत सरकार द्वारा अधिक अनुकूल रवैये की उम्मीद कर रहे हैं." इसके अलावा उन्होंने हमले को जबरदस्त आक्रामकता के तौर पर बताते हुए आगे मीडिया से कहा "हमें हताहतों के बारे में ताजा जानकारी मिल रही है. वे कहते हैं कि वे केवल सैन्य सुविधाओं पर हमला कर रहे हैं, लेकिन हमारे नागरिक हताहत हुए हैं." यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine War: जंग शुरू होने बाद यूक्रेन ने रूस के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़े

राजदूत ने कहा, "हमारे पास राजधानी के बाहरी इलाके में भी नागरिक हताहत हुए हैं. कुछ क्षेत्रों में लड़ाई जारी है. हमारे रक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी पक्ष ने पांच रूसी लड़ाकू विमानों, दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया और 2 टैंक और कई ट्रकों को नष्ट कर दिया." राजदूत ने कहा, "कुछ हमले राजधानी के बाहरी इलाके में हुए हैं. कुछ हमले यूक्रेन के क्षेत्र में हुए हैं. हमें अपने सैनिकों और नागरिकों के हताहत होने की पहली सूचना मिली है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\