Ujjain Rape Case: 12 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, भागने की कोशिश के दौरान पैर में लगी चोट
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ बर्बरता करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिरासत में लिए जाने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी भरत सोनी को शहर के सिविल अस्पताल लाया गया. पुलिस से बचने की कोशिश में वह गिरकर घायल हो गया और अब उसे यहां लाया गया है.
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ बर्बरता करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिरासत में लिए जाने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी भरत सोनी को शहर के सिविल अस्पताल लाया गया. पुलिस से बचने की कोशिश में वह गिरकर घायल हो गया और अब उसे यहां लाया गया है. इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा, "अपराध के घटनाक्रम को फिर से बनाने और बच्ची के कपड़े जब्ती के लिए मौके पर गए थे. मौका देखते ही भरत सोनी ने भागने की कोशिश की. पुलिस कर्मियों ने इसका पीछा किया और इसको पकड़ा. पकड़ने के दौरान वह गिर गया जिस दौरान इसके पांव और हाथ में चोट आई हैं."
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सड़क पर खून से लथपथ पाई गई लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में लिया है और कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. MP में निर्भया जैसा कांड! दरिंदगी के बाद अर्धनग्न हालत में 8 KM तक भागती रही बच्ची, उज्जैन पुलिस ने डोनेट किया ब्लड.
#WATCH | Madhya Pradesh | Bharat Soni, the accused in Ujjain minor rape case brought to Civil Hospital in the city. He sustained injuries after falling down while trying to escape the Police and has now been brought here. Details awaited. pic.twitter.com/UDraOxe8Dm
— ANI (@ANI) September 28, 2023
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को हिरासत में लिए गए व्यक्ति के ऑटोरिक्शा की यात्री सीट पर कुछ खून के धब्बे भी मिले हैं. उज्जैन पुलिस के अनुसार, एक परामर्शदाता (काउंसिलर) ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता से बातचीत की और पाया कि वह सतना जिले की है.
नाबालिग लड़की 25 सितंबर को बदहवास हालत में महाकाल थाना इलाके में दांडी आश्रम के पास मिली थी. उसके कपड़े खून से सने हुए थे. प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही. वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

