MP में निर्भया जैसा कांड! दरिंदगी के बाद अर्धनग्न हालत में 8 KM तक भागती रही बच्ची, उज्जैन पुलिस ने डोनेट किया ब्लड
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पीड़िता लुहलुहान स्थित में सड़कों में भागती रही. खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही. वह पूरे 8 किलोमीटर तक दौड़ती रही.
मध्य प्रदेश: महाकाल के नगरी उज्जैन में दरिंदों ने मानवता को किया शर्मसार कर दिया. यहां 12 साल की बच्ची से दरिंदगी की गई और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पीड़िता लुहलुहान स्थित में सड़कों में भागती रही. खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही. वह पूरे 8 किलोमीटर तक दौड़ती रही.
उज्जैन के बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची के साथ रेप कर उसे फेंक दिया गया. बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और इंदौर के लिए रेफर किया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. बच्ची की भाषा से वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बताई जा रही है.
बच्ची ने पुलिस को बताया कि- उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई? इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है. वह सदमे में है. ये भी पढ़ें- UP: सहारनपुर में फिर इंसानियत हुई शर्मसार, 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें एक ऑटो रिक्शा दिखाई दिया, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़ित के साथ दिख रहा है. फुटेज की मदद से पुलिस ने ऑटोवाले को हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ की जा रही है.
CCTV फुटेज में बच्ची सोमवार सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में हड़बड़ाती हुई पैदल जाती नजर आई. इस दौरान कॉलोनी के एक वृद्ध ने उससे पूछा भी कि क्या हुआ है तो वह इतना ही बोली कि कुछ लोग मेरा पीछा कर रहे हैं. इसके बाद वह रुकी नहीं, वह तेजी से चलती गई.
मामले में पुलिस ने एसआईटी टीम गठित की है. आरोपियों की तलाश जारी है. बच्ची का मेडिकल कराने के बाद रेप का मामला सामने आया है. महाकाल थाना में दुष्कर्म मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं, पीड़ित मासूम की हालत नाजुक है. उसे इंदौर रेफर कर दिया गया. खून की कमी केबाद पुलिसवालों ने अस्पताल में पीड़िता के लिए ब्लड डोनेट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

