Ujjain Borewell Rescue News: एमपी के उज्जैन में बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, बचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें जुटीं; VIDEO
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के झलारिया गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहाँ गुरुवार शाम करीब 8 बजे 3 साल का मासूम भागीरथ देवासी एक खुले बोरवेल में गिर गया.
Ujjain Borewell Rescue News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के झलारिया गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहाँ गुरुवार शाम करीब 8 बजे 3 साल का मासूम भागीरथ देवासी एक खुले बोरवेल में गिर गया. बच्चा लगभग 70 से 75 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है. प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया है, जिसमें NDRF और SDRF की कई टीमें जुटी हुई हैं.
संयुक्त रेस्क्यू टीम और प्रशासनिक मुस्तैदी
उज्जैन के होम गार्ड और SDRF जिला कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि बचाव दल गुरुवार रात 9 बजे से ही मौके पर तैनात है. वर्तमान में SDRF इंदौर, हरदा, उज्जैन और भोपाल के साथ-साथ NDRF की टीमें एक संयुक्त अभियान चला रही हैं. उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Dausa Borewell Incident: राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने की कोशिश जारी, करीब 40 घंटे से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन; VIDEO
बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: बड़नगर तहसील के झलारिया में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया, जिसके बाद बचाव अभियान जारी है।
होम गार्ड और SDRF उज्जैन के जिला कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया, "होम गार्ड और SDRF की टीम कल रात 9 बजे से ही यहां बचाव अभियान चला रही है। एक बच्चा 70 से 75 फुट… pic.twitter.com/b8wIUMJt67
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
चट्टानी जमीन बनी बड़ी चुनौती
रेस्क्यू टीम ने बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के समानांतर एक गड्ढा खोदना शुरू किया है. अब तक लगभग 40 फीट तक खुदाई की जा चुकी है, लेकिन इलाके की जमीन पथरीली होने के कारण खुदाई में काफी मुश्किलें आ रही हैं. पत्थर तोड़ने के लिए विशेष हैमर मशीनों को मंगवाया गया है. इसके साथ ही 'रेस्क्यू रिंग' और रस्सी के जरिए भी बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं.
कैमरे से निगरानी और ऑक्सीजन की सप्लाई
प्रशासन के अनुसार, बोरवेल के भीतर एक कैमरा डाला गया है जिसके जरिए बच्चे की हरकतों पर नजर रखी जा रही है. पाइप के माध्यम से लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है ताकि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ न हो. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बच्चा फिलहाल स्थिर है और उसे सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव तकनीकी मदद ली जा रही है.
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा भागीरथ राजस्थान के पाली जिले के एक चरवाहा परिवार से है. उसका परिवार कुछ दिन पहले ही भेड़ चराने के लिए झलारिया गांव आया था. बताया जा रहा है कि बोरवेल पर एक पत्थर रखा हुआ था, जिसे एक भेड़ ने हटा दिया. खेलते समय मासूम उसमें झांकने लगा और अचानक अनियंत्रित होकर भीतर जा गिरा. मौके पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी तैनात है ताकि बच्चे के बाहर निकलते ही उसे तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2026 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

