जरुरी जानकारी

Ganga Jal On Tajmahal: दो युवकों ने ताजमहल के मकबरे में पहुंचकर गंगाजल चढ़ाया, सीआईएसएफ ने दोनों को किया गिरफ्तार-Video

उत्तरप्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में शनिवार को दो युवक गंगाजल लेकर पहुंच गए, इससे पहले की कोई समझ पाता दोनों युवकों ने तहखाने में मौजूद मकबरे पर गंगाजल चढ़ा दिया.

Ganga Jal On Tajmahal: दो युवकों ने ताजमहल के मकबरे में पहुंचकर गंगाजल चढ़ाया, सीआईएसएफ ने दोनों को किया गिरफ्तार-Video
Credit - ( Twitter -X )

Ganga Jal On Tajmahal : उत्तरप्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में शनिवार को दो युवक गंगाजल लेकर पहुंच गए, इससे पहले की कोई समझ पाता दोनों युवकों ने तहखाने में मौजूद मकबरे पर गंगाजल चढ़ा दिया. इस घटना के बाद ताजमहल परिसर समेत शहर में भी खलबली मच गई है.

दोनों युवकों को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया है. दोनों आरोपी बोतल में गंगाजल लेकर ताजमहल में पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक़ इस पूरी घटना की जिम्मेदारी अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने ली है. ये भी पढ़े :Viral Video: हथकड़ी लगे कैदी के साथ ताजमहल पहुंचा पुलिस का जवान, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो :

इस मामले में हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा है की ,' तेजोमहालय में गंगाजल चढ़ाना हिन्दू महासभा का जन्मसिद्ध अधिकार है और आगे भी गंगाजल से अभिषेक होते रहेंगे. गंगाजल चढाने का पूरा वीडियो एक ने बनाया था. दोनों की पहचान मथुरा के विनेश और श्याम के रूप में की गई है. हालांकि इसको लेकर पुलिस ने अब तक ताजमहल के भीतर गंगाजल चढाने की पुष्टि नहीं की है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @SachinGuptaUP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे है.

जानकारी के मुताबिक़ दोनों कांवड़ लेकर मथुरा से सुबह आगरा स्थित ताजमहल पहुंच गए थे. जिसके बाद इन्होने मकबरे पर गंगाजल चढ़ाया. पिछले दिनों महिला कांवड लेकर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंच गईं थी. सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया था. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).