एजेंसी न्यूज

Viral Video: हथकड़ी लगे कैदी के साथ ताजमहल पहुंचा पुलिस का जवान, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल ले जाता दिख रहा है. यह वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को आगरा पुलिस ने बताया कि कैदी के साथ हिमाचल प्रदेश का एक अधिकारी था.

Viral Video: हथकड़ी लगे कैदी के साथ ताजमहल पहुंचा पुलिस का जवान, वीडियो हुआ वायरल

आगरा, 24 जुलाई : सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल ले जाता दिख रहा है. यह वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को आगरा पुलिस ने बताया कि कैदी के साथ हिमाचल प्रदेश का एक अधिकारी था.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि कैदी को हथकड़ी लगे होने के कारण ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया. ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो पुराना है. यह भी पढ़ें : Nameplate Row: सुप्रीम कोर्ट में कांवड़ रूट पर ‘नेमप्लेट’ के समर्थन में याचिका, जबरन सांप्रदायिक रंग देने का लगाया आरोप

उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कैदी के साथ दिख रहा व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का पुलिसकर्मी है. उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और इस संबंध में जांच जारी है. सूत्रों के अनुसार यह घटना मंगलवार की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).