देश

भारतीय सरजमीं पर उतरे दो राफेल लड़ाकू विमान, बेंगलुरु में हुए लैंड, देखें वीडियो

राफेल डील पर मचे घमासान के बीच फ्रांस से बुधवार को दो राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे. दरअसल एयरो इंडिया शो में भाग लेने के लिए तीन राफेल विमान में से दों ने आज शाम बेंगलुरु में लैंड किया. भारत पहुंचे विमान फ्रांस की वायु सेना के हैं.

भारतीय सरजमीं पर उतरे दो राफेल लड़ाकू विमान, बेंगलुरु में हुए लैंड, देखें वीडियो
राफेल लड़ाकू विमान (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: राफेल (Rafale) डील पर मचे घमासान के बीच फ्रांस से बुधवार को दो राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे है. दरअसल एयरो इंडिया शो में भाग लेने के लिए तीन राफेल विमान में से दों ने आज शाम बेंगलुरु (Bengaluru) में लैंड किया. भारत पहुंचे विमान फ्रांस की वायु सेना के हैं.

जानकारी के मुताबिक एयरो इंडिया शो (Aero India Show) के दौरान भारतीय वायु सेना के कई आला अधिकारी राफेल को उड़ाएंगे. इसके अलावा वायु सेना के डिप्‍टी चीफ एयर मार्शल विवेक चौधरी भी राफेल को उड़ाने वाले है. बता दें कि यह एयरोस्पेस प्रदर्शनी 20 से 24 फरवरी के बीच अपने पारंपरिक स्थल बेंगलुरू में आयोजित होगी.

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में एयरोस्पेस उद्योग में विश्व की रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनियां और बड़े निवेशक हिस्सा लेंगे. इसके अलावा दुनियाभर के प्रमुख विशेषज्ञ भी जुटेंगे. रक्षा मंत्रालय की मानें तो एयरो इंडिया शो से घरेलू विमानन उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही मेक इन इंडिया को भी मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़े- राफेल डील पर मोदी सरकार ने राज्यसभा में पेश की CAG रिपोर्ट, NDA के सौदे को UPA के मुकाबले बताया सस्ता

गौरतलब हो कि राफेल विमान ऐसे समय में भारत पहुंचे हैं जब इन विमानों के लिए मोदी सरकार और फ्रांस से हुए सौदे पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे है. लेकिन राफेल की खरीद को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में ‘क्लीनचिट’ दी है. हालांकि कैग ने लड़ाकू विमान की खरीद के लिये भारत सरकार द्वारा फ्रांस के साथ किये गये करार में सरकारी गारंटी के बजाय महज आश्वासन पत्र को वरीयता देने पर चिंता जताई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).