Video: बाइक का कट लगने से युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट, जूते की लेस भी बंधवाई, इंदौर की घटना का वीडियो हुआ वायरल
मध्यप्रदेश के इंदौर में आएं दिन कुछ न कुछ मारपीट की घटनाओं के वीडियो सामने आ रहे है. अब फिर एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की गई और उससे जूते की लेस भी बंधवाई गई.
Video: मध्यप्रदेश के इंदौर में आएं दिन कुछ न कुछ मारपीट की घटनाओं के वीडियो सामने आ रहे है. अब फिर एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की गई और उससे जूते की लेस भी बंधवाई गई. जानकारी के मुताबिक़ ये घटना भंवरकुआं पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले भोलाराम उस्ताद मार्ग की है.
इस सड़क से गणेश नगर निवासी देपाल गिणावा अपने सलून की तरफ पैदल जा रहा था. तभी आरोपी रितेश राजपूत अपनी बाइक से उसे कट मारते हुए निकला. इस दौरान पीड़ित ने उसे वाहन ठीक से चलाने की बात कही. इसके बाद आरोपी ने उससे मारपीट की. वीडियो में आप देख सकते है ,' इस मारपीट के बीच एक युवक एक लड़की को बाइक पर बिठाकर लाता है और ये युवक भी आते ही पीड़ित से मारपीट करता है. ये भी पढ़े :Indore Video: चेकअप कराने गए मरीज को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर के सामने हुई मौत, इंदौर की घटना का वीडियो वायरल
देखें वीडियो :
विडियो देश के सबसे साफ़ शहर इंदौर का है। वहा की लोकल भाषा में ऐसे लोगों को दादा पहलवान कहते है। आप देखिए और समझिए ऐसी ताकतों के कितने हौंसले बुलंद है। दुसरे ने तो हद ही कर दी साथ में महिला खड़ी है फिर भीं... बात बस इतनी गाड़ी धीरे चलाइए
#Indore #इंदौर pic.twitter.com/cgxCnBUhS2
— Dharmendra rarotiya (@mediadharam) August 19, 2024
इसके बाद पीड़ित से जूते की लेस भी बंधवाई जाती है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.इस दौरान पीड़ित इन दोनों से माफ़ी मांगता रहा, लेकिन एक युवक इसको पीटता ही रहा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है की आरोपी रितेश राजपूत एक गुंडा है और उसके खिलाफ 10 ज्यादा अपराध दर्ज है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @mediadharam नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

