देश

Indore Video: चेकअप कराने गए मरीज को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर के सामने हुई मौत, इंदौर की घटना का वीडियो वायरल

पिछले कुछ दिनों से जवान लोगों को भी हार्ट अटैक आ रहे है और जिसमें उनकी मौत हो रही है. ऐसा ही एक दिल दहलानेवाला वीडियो मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है. जहां डॉक्टर के सामने ही मरीज की मौत हो गई.

Indore Video: चेकअप कराने गए मरीज को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर के सामने हुई मौत, इंदौर की घटना का वीडियो वायरल
Credit -Latestly.Com

Indore Video: पिछले कुछ दिनों से जवान लोगों को भी हार्ट अटैक आ रहे है और जिसमें उनकी मौत हो रही है. ऐसा ही एक दिल दहलानेवाला वीडियो मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है. जहां डॉक्टर के सामने ही मरीज की मौत हो गई. मरीज जब डॉक्टर के सामने बैठा हुआ था , और डॉक्टर उसे चेक कर रहे थे, उसी दौरान मरीज को हार्ट अटैक आया और जिसमें उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक़ इंदौर के शिवाजी नगर में रहनेवाले सोनू मतकर घबराहट होने के बाद डॉक्टर के पास चेकअप कराने गए थे. लेकिन डॉक्टर के चेक करते समय ही उन्हें अटैक आया और गिर गए. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड हो गया है. ये भी पढ़े :MP: इंदौर के अनाथ आश्रम में चार बच्चों की मौत, जांच के आदेश, एसडीएम को हटाया

देखें वीडियो :

बताया जा रहा है की सोनू ऑटो चलाता है और वो खुद ही भाग्यश्री नर्सिंग होम में पहुंचा था. घबराहट होने के कारण और पेट में गैस की समस्या होने की बात भी उसने डॉक्टर को बताई. लेकिन इसी दौरान उसे अटैक आया और वो बेसुध हो गया. इससे  हॉस्पिटल के डॉक्टर और नर्सेज भी घबरा गए. डॉक्टर सुयश ठाकुर के मुताबिक़  रात को युवक चेकअप कराने आया और अचानक गिर गया, शुरुवात में लगा की उसे अटैक आया, इसके बाद मरीज को सीपीआर भी दिया गया. लेकिन परिजन नहीं होने के चलते उसका इलाज शुरू नहीं किया गया. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Wh_So_Serious नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).