Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में 24 घंटे दो बड़े सड़क हादसे, 7 की मौत, 23 घायल

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए, रेस्क्यू टीम ने यह जानकारी दी. रेस्क्यू टीम ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के झोब जिले में शनिवार शाम एक ट्रक और कंटेनर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई.

Road Accident (Photo: PTI)

इस्लामाबाद, 5 मार्च: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए, रेस्क्यू टीम ने यह जानकारी दी. रेस्क्यू टीम ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के झोब जिले में शनिवार शाम एक ट्रक और कंटेनर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा जिले के मुगल कोट थाने के पास कपड़े से लदे कंटेनर के ब्रेक फेल होने के कारण हुई, जबकि ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था.

दूसरी तरफ रेस्क्यू सेवा ने बताया कि गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के उत्तरी चिलास शहर के पास रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. यह घटना कथित तौर पर क्षेत्र के हुडूर इलाके में काराकोरम राजमार्ग पर हुई थी. बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. यह भी पढ़े: Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, 20 घायल

जिस बस में हादसा हुआ वह पूर्वी पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर से गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू जिले की ओर जा रही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड