विदेश

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, 20 घायल

पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, 20 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

इस्लामाबाद, 9 जनवरी: पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना टोरोसाकी इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार आधी रात के करीब हुई.

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के कर्मचारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. यह भी पढ़े: Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में 2 सड़क हादसों में 11 की मौत, कई घायल

वही इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है. अपनों को खोने को लेकर लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).