Alibagh: तालाब में नहाने गए दो लड़को की डूबने से मौत, अलीबाग के मूनवली तालाब की घटना
अभी कुछ दिन पहले बांद्रा के एक कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स खालापुर आएं थे. इसमें चार लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. अब अलीबाग में हुई दूसरी घटना में दो लड़को की तालाब में डूबने से मौत हो गई.
Alibagh : अभी कुछ दिन पहले बांद्रा के एक कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स खालापुर आएं थे. इसमें चार लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी. अब अलीबाग में हुई दूसरी घटना में दो लड़को की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतकों के नाम अथर्व हाके और शुभव बाला बताया जा रहा है. ये घटना सोगांव के पास के मुनवली तालाब में हुई है.
बताया जा रहा है की दोनों तालाब में नहाने के लिए उतरे थे. लेकिन पानी ज्यादा होने की वजह से उन्हें पानी का अनुमान नहीं लग पाया और वे डूब गए. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों की खोजबीन शुरू की , लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. दोनों के शव अलीबाग के जिला हॉस्पिटल में लाएं गए है. ये भी पढ़े :Mumbai Shocking Incident: पिकनिक मनाने गए मुंबई के 3 स्टूडेंट्स की तालाब में डूबकर मौत, रायगड के खालापुर की घटना से परिसर में मची खलबली
दो दिन पहले ही खालापूर में कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स पहुंचे थे, जिनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया था. डूबने की वजह से 4 लड़कों की इस दौरान मौत हो गई थी. अब इन दो लड़कों की मौत के बाद सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

