देश

Nidhi Razdan Resigns From NDTV: एनडीटीवी से एक और इस्तीफा, अब वरिष्ठ TV पत्रकार निधि राजदान ने छोड़ा

अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी के अधिग्रहण के बाद एक के बाद एक इस्तीफों का दौर जारी है. वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और श्रीनिवासन जैन के इस्तीफा देने के बाद अब एनडीटीवी से निधि राजदान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

Nidhi Razdan Resigns From NDTV: एनडीटीवी से एक और इस्तीफा, अब वरिष्ठ TV पत्रकार निधि राजदान ने छोड़ा
Nidhi Razdan (Photo Credits Twitter)

Nidhi Razdan Resigns From NDTV: अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी के अधिग्रहण के बाद एक के बाद एक इस्तीफों का दौर जारी है. वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और श्रीनिवासन जैन के इस्तीफा देने के बाद अब एनडीटीवी से निधि राजदान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थीं और करीब 22 साल तक अपनी सेवा देने के बाद निधि राजदान ने एनडीटीवी से इस्तीफा दिया है.

एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद निधि राजदान ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, 22 से अधिक वर्षों के बाद, यह एनडीटीवी से आगे बढ़ने का समय है. यह एक अद्भुत, रोलर कोस्टर की सवारी रही है लेकिन आपको यह जानना होगा कि कब उतरना है, अगले कुछ हफ़्ते मेरे लिए आखिरी हैं, इन सभी वर्षों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).