Video: किसानों के सच्चे दोस्तों का आज हुआ सम्मान, रंगों से सजे दिखे बैल, नागपुर में धूमधाम से मनाया गया पोला
Credit- (Twitter -X)

Video: आज पूरे महाराष्ट्र में बड़े पोले का त्यौहार मनाया गया. ये त्यौहार किसानों के सच्चे मित्र यानी उसके बैलों से संबंधित है. इस दिन बैलों को सजाकर उन्हें घुमाया जाता है. नागपुर में धूमधाम से इस त्यौहार को मनाया गया. इस दिन बैलों के प्रति सम्मान देने के लिए आज उसकी पूजा की जाती है. इसके बाद इसे विभिन्न रंग लगाया जाता है और इसके बाद इसे घुमाया जाता है. महाराष्ट्र में खासकर विदर्भ में इस त्यौहार का काफी महत्व है. किसानों के लिए ये त्यौहार काफी बड़ा होता है. आज के दिन बैल को अच्छा खाना दिया जाता है और उसे आज आराम दिया जाता है. नागपुर में कई जगहों पर बड़े पोले का आयोजन किया गया था. जहां सैकड़ो की तादाद में किसान पहुंचे थे. ये भी पढ़े:Video: ‘वंदे मातरम’ से गूंज उठा नागपुर शहर, 20 हजार लोगों ने गाया गीत, स्कूली छात्रों समेत शहर के नागरिक रहे शामिल

नागपुर में मनाया बड़ा पोला त्यौहार