Video: स्वतंत्र दिवस के मौके पर नागपुर में सामूहिक ' वंदे मातरम ' का गायन किया गया. जिसमें बड़ी तादाद में स्कूली छात्र शामिल थे. सक्करदरा में इसका आयोजन हुआ. इस दौरान लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया. लगभग 20 हजार लोग इस सामूहिक गायन में शामिल हुए. इस दौरान सभी तरफ वंदे मातरम की आवाज गूंज रही थी. काफी खुबसूरत नजारा आज नागपुर में दिखाई दिया. कल स्वतंत्रता दिवस है. इस मौके पर कई शहरों में तिरंगा यात्रा और वंदे मातरम गीत गायन का कार्यक्रम किया गया. राष्ट्र निर्माण समिति की ओर से इसका आयोजन किया गया था. अखंड भारत के संकल्प को लेकर हर वर्ष ये कार्यक्रम किया जाता है. ये भी पढ़े :Vande Mataram controversy: ‘हर कोई यह दिखाना चाहता है कि उनका धर्म और ईश्वर सर्वोच्च हैं’, वंदे मातरम विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
देखें वीडियो :
राष्ट्र निर्माण समिती नागपूरच्या वतीने #अखंड_भारत_संकल्प दिनानिमित्य नागपुरातील सक्करदरा चौक येथे सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आलेले होते. या सामूहिक वंदेमातरम कार्यक्रमात मोठ्या प्रमाणात शाळकरी मुले सहभागी झालेले होते. #HarGharTiranga #Nagpur pic.twitter.com/fAMYUFZIi5
— आकाशवाणी बातम्या नागपूर (@airnews_nagpur) August 14, 2024













QuickLY