Tomato Farmer Murder: टमाटर बेचकर किसान ने कमाए थे 30 लाख रुपये, लूट के लिए बदमाशों ने कर दी हत्‍या

बताया जा रहा है कि किसान ने हाल ही में कृषि बाजार में टमाटर बेचकर 30 लाख रुपये कमाए हैं. हत्या के तार इसी से जुड़े होने की आशंका है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसान के पास कोई पैसा था या नहीं.

(Photo Credit : Twitter)

Tomato Farmer Murder: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक टमाटर किसान की लूट के लिए हत्‍या कर दी गई. नरेम राजशेखर रेड्डी (62) की बुधवार को मदनपल्ले मंडल के बोडिमल्लादिने गांव में हत्या कर दी गई. पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या मंगलवार की रात उस समय की गयी, जब वह दूध देने गांव जा रहा था. हमलावरों ने उसे रोक लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और तौलिए से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

गांव से दूर एक खेत में रह रहा किसान दूध देने के लिए गांव जा रहा था. उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोग टमाटर खरीदने के बहाने खेत में आये थे. जब उसने उन्हें बताया कि उसका पति गांव गया है, तो वे वहां से चले गए. Assam Shocker: 72 साल के दादा ने अपनी 13 साल की पोती का किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि किसान ने हाल ही में कृषि बाजार में टमाटर बेचकर 30 लाख रुपये कमाए हैं. हत्या के तार इसी से जुड़े होने की आशंका है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसान के पास कोई पैसा था या नहीं.

पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) केशप्पा ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है.

पुलिस ने जांच के तहत एक खोजी कुत्ते को तैनात किया. कुत्ता घटनास्थल से होते हुए मृृृतक के घर तक चला गया. पुलिस को आशंका है कि 3-4 लोगों ने मिलकर हत्या की है. पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात की.

किसान के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे बेंगलुरु में रहती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: दिल्ली में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

'मोदी या ट्रंप का नाम क्यों नहीं है?' दिशा सालियान केस को लेकर उद्धव ठाकरे का सवाल, परिवार पर आरोप जारी रहे तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी