Jharkhand Shocker: सेल्फी लेने के दौरान लारवाही के वजह से ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
बरवाडीह की ओर एक मालगाड़ी आ गई और उन्हें निकलने का मौका नहीं मिल पाया। नासिर अंसारी नामक युवक नदी पर स्थित रेलवे पुल के नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह लातेहार निवासी कयूम अंसारी का पुत्र था.
झारखंड के लातेहार रेलवे स्टेशन के पास एक नदी पर स्थित पुल पर सेल्फी लेने के दौरान तीन युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गये. इसमें एक युवक की तत्काल मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया गया कि तीन दोस्त नासिर अंसारी, फिरदौस अंसारी और रिजवान अंसारी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप स्थित गला नदी रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे थे. यह भी पढ़ें: इंसान बना जानवर! कुत्ते के भौंकने पर चिढ़कर ईंट से कूच कर मार डाला
इसी दौरान बरवाडीह की ओर से एक मालगाड़ी आ गई और उन्हें निकलने का मौका नहीं मिल पाया। नासिर अंसारी नामक युवक नदी पर स्थित रेलवे पुल के नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह लातेहार निवासी कयूम अंसारी का पुत्र था.
दो अन्य युवक फिरदौस अंसारी और रिजवान अंसारी ट्रेन के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग गला नदी पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

