UP Shocker: इंसान बना जानवर! कुत्ते के भौंकने पर चिढ़कर ईंट से कूच कर मार डाला -Video
यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाली घटना में एक युवक ने फुटपाथ पर आवारा कुत्ते के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी. युवक ने बताया कि कुत्ते के लगातार भौंकने से वह चिढ़ गया था.
लखनऊ: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाली घटना में एक युवक ने फुटपाथ पर आवारा कुत्ते के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी. युवक ने बताया कि कुत्ते के लगातार भौंकने से वह चिढ़ गया था. घटना इलाके की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो क्लिप में युवक जैकी को कुत्ते के पास जाते हुए और ईंट से उसका सिर फोड़ते हुए देखा जा सकता है.
दुकान के मालिक धर्मेंद्र द्वारा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस ने उसके बाद फरार जैकी का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़े: Bengaluru Shocker: कुत्ते के भौंकने पर शख्स ने सिर में गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज
Video:
कानपुर... इंसान बना जानवर... सिरफिरे ने ईंट से मारकर की कुत्ते की हत्या... @KanpurPolice pic.twitter.com/iIikGCVUyM
— Prashant Singh (TV9 Bharatvarsh) (@prashant_rohan) October 17, 2022
आरोपी के गिरफ्तारी के बाद लोगों की मांग है कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. ताकि बेजुबान जानवरों के साथ कोई ऐसी हरकत ना करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

