देश

Jharkhand Shocker: रांची में नाबालिग के साथ हैवानियत, किडनैपिंग के बाद गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर सड़क पर फेंका

रांची में अपने ब्वॉय फ्रेंड से मिलकर निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है. आठ युवकों ने मिलकर उसे किडनैप कर लिया और इसके बाद एक मकान में ले जाकर उसका गैंगरेप किया. अत्यधिक रक्तस्राव से लड़की बेहोश हो गई तो उसे सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए

Jharkhand Shocker: रांची में नाबालिग के साथ हैवानियत, किडनैपिंग के बाद गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर सड़क पर फेंका
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : File)

Jharkhand Shocker:  रांची में अपने ब्वॉय फ्रेंड से मिलकर निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है. आठ युवकों ने मिलकर उसे किडनैप कर लिया और इसके बाद एक मकान में ले जाकर उसका गैंगरेप किया. अत्यधिक रक्तस्राव से लड़की बेहोश हो गई तो उसे सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए.  बाद में होश में आने पर लड़की किसी तरह अपने दोस्त के घर पहुंची और इसके बाद यह मामला सामने आया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता खूंटी जिले की रहनेवाली है.

उसने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार की शाम तुपुदाना स्थित हुलहुंडू में अपने दोस्त से मिलने आई थी। उससे किसी बात पर अनबन होने के बाद वह अकेले सड़क पर निकल आई. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और रांची के नामकुम इलाके में एक घर में ले गए। यहां आठ युवकों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: झारखंड के धनबाद में इंसानियत शर्मसार, 14 वर्षीय नेत्रहीन किशोरी से गैंगरेप, स्टेशन पर जबरन मंगवाई जा रही थी भीख

रातभर हैवानियत करने के बाद जब नाबालिग की स्थिति बिगड़ती देखी तो उसे बाइक से लाकर दसमाइल चौक में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए. बाद में दोस्त उसे लेकर तुपुदाना ओपी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर शराब की बोतलें मिली हैं. हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).