Ranchi Shocker: रांची में अलग-अलग स्थान पर रेलवे ट्रैक से बरामद हुए तीन शव

नगड़ी थाना क्षेत्र के बालसिरिंग में रेलवे ट्रैक पर जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है

Dead Body - FB

रांची, 2 अगस्त: रांची में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक पर तीन शव बरामद किए गए हैं इनमें दो शव पुरुषों के और एक महिला का है पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इनमें से किसी की पहचान नहीं हो पाई है. यह भी पढ़े: Ranchi: बैंक मैनेजर ने वृद्ध मां की पीट-पीट कर ले ली जान, पत्नी सहित गिरफ्तार

नगड़ी थाना क्षेत्र के बालसिरिंग में रेलवे ट्रैक पर जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके.

इधर रांची शहर में अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक और एक युवती के शव बरामद किए गए हैं शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है पुलिस ने अलग-अलग थाने में तीनों शवों की तस्वीर भेजी है ताकि उनकी पहचान की जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट