देश

BREAKING: 'अगले 2 दिनों में बम धमाका होगा': महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम को मिला धमकी भरा ईमेल, अलर्ट हुई मुंबई पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली है. इस ईमेल में दावा किया गया है कि अगले दो दिनों में धमाका किया जाएगा, लेकिन इसमें न तो कोई जगह बताई गई है

BREAKING: 'अगले 2 दिनों में बम धमाका होगा': महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम को मिला धमकी भरा ईमेल, अलर्ट हुई मुंबई पुलिस

Mumbai Bomb Blast Threat: महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली है. इस ईमेल में दावा किया गया है कि अगले दो दिनों में धमाका किया जाएगा, लेकिन इसमें न तो कोई जगह बताई गई है और न ही समय का जिक्र किया गया है. हालांकि मेल में अधिकारियों से यह जरूर कहा गया है कि इस धमकी को हल्के में न लें. मामले की गंभीरता को देखते हुए ईमेल को मुंबई पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया गया है. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

मुंबई पुलिस ने कहा है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं और शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. फिलहाल किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

ये भी पढें: Mumbai: मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल को मिला धमकी भरा मेल, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम को मिला धमकी भरा ईमेल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).