Mumbai Weather and Rain Updates: मुंबई में अगले 24 घंटे के भीतर हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Credit -Photo credit: Pixabay

Mumbai Weather and Rain Updates: कुछ दिनों के विराम के बाद एक बार फिर मुंबई में जमकर बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. अगले 24 घंटे में शनिवार को शहर में जमकर बारिश हो सकती है. फिलहाल अरब सागर की हलचल को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की मुंबई में अगले कुछ घंटो में जोरदार बारिश होगी, इसके साथ ही MMR में भी अलग -अलग जगहों पर जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है. पालघर, ठाणे, मुंबई और पुणे जिले को आईएमडी ने 'येलो अलर्ट ' भी जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़ इन जगहों पर 24 से 26 अगस्त तक तेज बारिश होगी. मौसम को देखते हुए सभी नागरिकों को अलर्ट रहने की चेतावनी भी दी गई है. ये भी पढ़े :Mumbai Weather and Rain Updates: मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, यहां जानें पूर्वानुमान

मुंबई में होगी तेज बारिश