Video: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले में एक विवाद का वीडियो सामने आया है. जिसमें दो पक्षों में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन मौजूद लड़की ने हाथ में डंडा लेकर पुलिस कर्मचारी को दौड़ाया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी. जानकारी के मुताबिक़ कुशीनगर के पडरौना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सिधुआ में रक्षाबंधन के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है. इसी मेले में किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और इनके बीच जमकर मारपीट भी हुई. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया तो लड़की ने हाथों में डंडा लेकर पुलिस को दौड़ाया, इस दौरान काफी लोग खड़े थे, एक और युवक ने भी पुलिस के साथ बदतमीजी की. इसको लेकर पुलिस सिपाही ने मामला दर्ज कराया है.इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये भी पढ़े :Video: नशे में धुत पुलिस सिपाही कर रहा था राहगीरों से बदसलूकी और मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड, मध्यप्रदेश के शहडोल की घटना
पुलिस को डंडा लेकर मारने दौड़ी लड़की
उप्र, कुशीनगर, दो पक्षों में विवाद सुलझाना सिपाही को पड़ा महंगा, बीच सड़क पर एक लड़की ने डंडा लेकर सिपाही को दौड़ाया, विवाद में सिपाही की वर्दी फाड़ी.#Kushinagar | @kushinagarpol | @Uppolice | #ViralVideo pic.twitter.com/LABv4BZea5
— AajTak (@aajtak) August 26, 2024













QuickLY