स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को SIT ने किया गिरफ्तार, वसूली मांगने का आरोप

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लॉ की छात्र को एसआईटी ने कथित तौर पर वसूली मांगने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार किया है.

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Photo Credits: Twitter)

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) पर आरोप लगाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया गया है. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह (OP Singh) ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लॉ की छात्र को एसआईटी ने कथित तौर पर वसूली मांगने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार किया है. छात्रा पर चिन्मयानंद से फिरौती मांगने का आरोप था. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसके बाद छात्रा और उसके तीन साथियों पर पुलिस केस दर्ज किया. लड़की पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की वसूली मांगने का आरोप है.

बीते सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की याचिका में जबरन वसूली मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करने वाली लॉ छात्रा को राहत देने से इनकार कर दिया था. मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था. इस पर अब 26 सितंबर को सुनवाई होगी एसआईटी के मुतबिक चिन्मयानंद से जबरन धन वसूलने के मामले में लड़की के साथ उसका दोस्त और दो चचेरे भाई शामिल थे.

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर यौन शोषण केस: बीजेपी नेता चिन्मयानंद ने कबूला अपना गुनाह, कहा 'करवाया था मसाज'. 

स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा गिरफ्तार-

शाहजहांपुर  में लॉ छात्रा  का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. चिन्मयानंद पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है. इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट इस पूरे मामलें में चल रही जांच की निगरानी कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड