News

Cidco Home Price: खुद का घर लेने का सपना अब होगा पूरा, नवी मुंबई में सिडको के घरों की कीमत होगी कम, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलाई मीटिंग

मुंबई में रहनेवाले लोगों का खुद का घर होने का सपना अब पूरा हो सकता है. क्योंकि सिडको के घरों की कीमत कम करने को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक बुलाई है.

Cidco Home Price: खुद का घर लेने का सपना अब होगा पूरा, नवी मुंबई में सिडको के घरों की कीमत होगी कम, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलाई मीटिंग
Credit-(TW)

मुंबई, महाराष्ट्र: अगर आप नवी मुंबई में अपना खुद का घर लेने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद राहत भरी हो सकती है.सरकारी हाउसिंग एजेंसी CIDCO (सिडको) द्वारा पेश की जा रही घरों की स्कीम को लेकर एक बड़ा निर्णय आने की संभावना है.महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को लेकर आपातकालीन बैठक बुलाई है.

जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि सिडको के घरों की कीमतों में जल्द ही कमी की जा सकती है.ये भी पढ़े:CIDCO Lottery Results 2025 on YouTube: इंतजार ख़त्म! सिडको आज जारी करेगी 26 हजार घरों के लिए लॉटरी, यहां देखें विजेताओं के नाम

बढ़ती कीमतों से नागरिक परेशान

मुंबई और नवी मुंबई में घर लेना आम आदमी के लिए एक बड़ा सपना होता है, लेकिन इन इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं.ऐसे में सिडको और म्हाडा जैसे संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे किफायती घरों की योजनाएं आम नागरिकों के लिए एक उम्मीद की किरण बनती हैं.हालांकि, हाल ही में सिडको द्वारा निकाली गई 26,000 घरों की लॉटरी (CIDCO Lottery) को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि घरों की कीमतें जरूरत से ज्यादा हैं, जिन्हें मध्यम वर्ग या निम्न आय वर्ग के लोग वहन नहीं कर पा रहे.

एकनाथ शिंदे की अगुवाई में अहम बैठक

इसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकार ने यह मुद्दा गंभीरता से लेते हुए सह्याद्री अतिथीगृह में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है.इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सिडको के वरिष्ठ अधिकारी, मनसे प्रवक्ता गजानन काळे और सिडको घरों के लॉटरी धारकों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.

मनसे का दबाव रंग ला रहा है?

मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) पिछले कई महीनों से सिडको के घरों की कीमतों को कम करने के लिए आंदोलन कर रही है. पार्टी का कहना है कि सिडको की योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को किफायती घर देना है, लेकिन वर्तमान मूल्य निर्धारण इसके विपरीत है.

सरकार की चिंता और नागरिकों की उम्मीदें

सिडको की लॉटरी को मिल रही कम प्रतिक्रिया से सरकार भी चिंतित है.अगर कीमतों में कटौती की जाती है, तो नागरिकों की भागीदारी बढ़ सकती है, जिससे परियोजनाओं को भी गति मिलेगी और आम लोगों का घर का सपना भी साकार हो सकेगा.

आगे क्या होगा?

इस बैठक के बाद अगर सरकार कोई ठोस निर्णय लेती है और सिडको के घरों की कीमतों में कटौती होती है, तो यह हजारों घर खरीदारों के लिए राहत की बात होगी. साथ ही, इससे सिडको की योजनाओं को भी नया जीवन मिलेगा और भविष्य की लॉटरी योजनाओं में ज्यादा लोग हिस्सा ले सकते हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).