Cyclone Mandous Live Updates: सावधान! 9 दिसंबर को इस राज्य से गुजरेगा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के नौ दिसंबर को आधी रात को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच से गुजरने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File

चेन्नई, 8 दिसंबर: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के नौ दिसंबर को आधी रात को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच से गुजरने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियल, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र छह दिसंबर को गहरे दबाव में तब्दील हो गया था. बुधवार को यह चेन्नई से लगभग 750 किलोमीटर दूर स्थित था.

आईएमडी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ कराईकल के दक्षिण पूर्व में लगभग 500 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में मौजूद है.

बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और नौ दिसंबर को आधी रात के आसपास 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से गुजरने की संभावना है.’’

पुडुचेरी, चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दूर है. तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त