एजेंसी न्यूज

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियल, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान जताया है.

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियल, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
दिल्ली वायु प्रदूषण (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, छह दिसंबर: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान जताया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 343 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी रहा. Tamil Nadu: भारी बारिश की चेतावनी के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में NDRF की 6 टीमें तैनात. 

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और बुधवार को हल्का कोहरा छा सकता है. सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).