Free Electricity: दिल्ली में मुफ्त बिजली को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 1 अक्टूबर से सब्सिडी होगी वैकल्पिक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार की सब्सिडी से बहुत लोगों को फ्री में बिजली मिलती है. कई लोगों ने कहा कि हम लोग सक्षम हैं, हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए. इसका इस्तेमाल आप विकास के लिए करें. इसलिए 1 अक्टूबर से दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी जो लोग बिजली की सब्सिडी मांगेगे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: facebook)

मुफ्त बिजली को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि 1 अक्टूबर से दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी जो मांगेगे. उन्होंने कहा “दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फ़ैसला लिया है. दिल्ली में बहुत लोगों को फ्री में बिजली मिलती है. इसके लिए दिल्ली सरकार सब्सिडी देती है. कई लोगों ने कहा कि हम लोग सक्षम हैं, हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए। इसका इस्तेमाल आप विकास के लिए करें.”

उन्होंने कहा “अब हम लोगों से पूछेंगे कि क्या उन्हें बिजली की सब्सिडी चाहिए? अगर वे कहेंगे की चाहिए तो हम देंगे और वे कहेंगे कि नहीं चाहिए तो हम नहीं देंगे. 1 अक्टूबर से दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी जो लोग बिजली की सब्सिडी मांगेगे.”

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rare Medical Case: बांझपन के इलाज के लिए पहुंचे 26 वर्षीय युवक के शरीर में मिला गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब, डॉक्टर भी रह गए हैरान