दिल्ली में पारा 5 डिग्री से नीचे

दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही धूप खिली है, हालांकि तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में तापमान लुढ़का (Photo Credits: IANS)

दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही धूप खिली है, हालांकि तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है. शुक्रवार से हल्की हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में भी सुधार आया और एक्यूआई 'अत्यंत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आ गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में शनिवार को हल्का कोहरा छाए रहने के कारण करीब 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.

यह भी पढ़ें- ठंड ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में साल की सबसे सर्द सुबह- 2.4 डिग्री पहुंचा तापमान

केंद्र चालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 है, जिसमें पीएम10 का स्तर 118 और पीएम 2.5 का 63 है. सफर के अनुसार, दिल्ली के एक्यूआई में दिन ढलने के साथ और सुधार आ सकता है.

सफर ने कहा कि तेज हवा के कारण प्रदूषक तत्व घटेंगे, और रात के दौरान एक्यूआई में मामूली गड़बड़ी आ सकती है. रविवार को एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में रह सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

गर्मी और हार्मोन: बढ़ता तापमान आपकी त्वचा को भीतर से कैसे प्रभावित करता है