Tamil Nadu Weather Forecast: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Rains | ANI

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने तमिलनाडु के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार, 3 नवंबर को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने कहा, 'तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी और डिंडीगुल जिलों में भारी वर्षा की उम्मीद है.' आरएमसी के डिप्टी जनरल ने कहा कि पुडुचेरी और कराईकल सहित अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि चेन्नई में समय-समय पर बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में एक बार फिर वायु आपातकाल.