Swarnima Scheme: महिलाओं के लिए मोदी सरकार की कमाल की स्कीम! सिर्फ 5% ब्याज पर मिलेगा 2 लाख रुपये का लोन, जानें डिटेल्स
Swarnima Scheme: मोदी सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए एक शानदार योजना शुरू की है. इसके तहत मामूली ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि सरकार ने महिला उद्योजकों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है. सरकार पिछड़ी वर्ग की महिलाओं को ‘स्वर्णिमा योजना’ (Swarnima Scheme) के तहत, सिर्फ 5% ब्याज दर पर 2 लाख रूपय तक का कर्ज प्रदान करेगी. इस योजना कि खास बात यह है, कि इस कर्ज का उपयोग बिना किसी प्रारंभिक निवेश के महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए कर सकती हैं. यह योजना विशेष रूप से महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम (NSFDC) द्वारा लागू की जा रही है.
यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसे उपक्रमों के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का एक और कदम है. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है, और उनके सपनों को साकार करने का एक बेहतरीन अवसर बन सकती है.
स्वर्णिमा योजना की विशेषताएं
- यह योजना विशेष रूप से पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए है.
- आवेदन करने वाली महिला का उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होना चाहिए.
- महिला को उद्यमिता (व्यवसाय शुरू करने) का विचार और आत्मविश्वास होना चाहिए.
- आवेदन करने वाली महिला का वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रूपय से कम होना चाहिए.
कर्ज के लाभ
- महिलाओं को 2 लाख रूपय तक का कर्ज मात्र 5% ब्याज दर पर मिलेगा.
- यह कर्ज स्व-रोजगार (Self-Employment) के लिए प्रयोग किया जा सकता है.
- इस योजना के तहत महिलाओं को कोई भी प्रारंभिक पूंजी निवेश नहीं करना पड़ेगा, यानी उन्हें 2 लाख रूपय तक के प्रोजेक्ट्स के लिए अपना खुद का पैसा नहीं लगाना होगा.
स्वर्णिमा योजना के फायदे
- कम ब्याज दर पर बड़ी आर्थिक मदद.
- पिछड़ी वर्ग की महिलाओं के लिए अपने व्यवसाय की शुरुआत करने का सुनहरा अवसर.
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा.
- समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी.
अर्ज प्रक्रिया (ऑफलाइन)
- निकटतम SCA कार्यालय से संपर्क करें: इच्छुक महिलाओं को राज्य वाहिनीकृत एजेंसी (SCA) के कार्यालय में जाकर स्वर्णिमा योजना के लिए आवेदन करना होगा.
- आवेदन भरें और जानकारी दें: आवेदन में व्यापार से संबंधित जानकारी, व्यवसाय की योजना और यदि प्रशिक्षण की आवश्यकता हो तो उसे स्पष्ट रूप से बताना होगा.
- आवेदन और कागजात प्रस्तुत करें: आवेदन के बाद संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र SCA कार्यालय में जमा करें.
- इसके बाद, आवेदन की जांच होगी और कर्ज मंजूर किया जाएगा.
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
- महिला उम्मीदवार का पासपोर्ट साइज फोटो
स्वर्णिमा योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है. स्वर्णिमा योजना पिछड़ी वर्ग की महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है. इस योजना कि मदद से कम ब्याज दर पर कर्ज लेकर महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, और आत्मनिर्भर बन सकती हैं. इच्छुक महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 01:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

