SC Hearing on Death Penalty: फांसी की जगह मौत की सजा के अन्य तरीकों पर चर्चा, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दिया ये जवाब
सुप्रीम कोर्ट (Photo Credits: File Image)

मौत की सजा के लिए फांसी की जगह दूसरे तरीके अपनाए जाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि मृत्युदंड की सजा को कम दर्दनाक करने का वैकल्पिक तरीका खोजने के लिए वह एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त करने पर विचार कर रही है. बच्चे के पासपोर्ट से पिता का नाम हटवाने के लिए कोर्ट पहुंची महिला, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला.

सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में केंद्र से कहा था कि देश में मौत की सजा के मामलों में फांसी से कम दर्दनाक तरीका क्या हो सकता है, इसकी जांच के लिए चर्चा शुरू करें और आवश्यक जानकारी एकत्र करें.