Sambhaji Nagar: चार गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करने के लिए चुराई 25 गाड़ियां, संभाजीनगर में धरा गया गजब का आशिक चोर
संभाजीनगर में एक चोर ने अपनी चार गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरे करने के लिए करीब 25 दुपहिया वाहनों की चोरी की.
Sambhaji Nagar: संभाजीनगर में एक चोर ने अपनी चार गर्लफ्रेंड्स के शौक पूरे करने के लिए करीब 25 दुपहिया वाहनों की चोरी की. बीएससी कंप्यूटर की पढाई करनेवाले आरोपी ने ये चोरी की है. इन वाहनों की चोरी आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड्स की डिमांड पूरी करने के लिए की थी. इस मामले में हरसुल पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है.
आरोपी का नाम आदित्य मोहिते है. आदित्य की एक नहीं चार गर्लफ्रेंड्स थी. इन चारों गर्लफ्रेंड्स की ओर से अलग -अलग डिमांड आरोपी के पास की जाती थी. लेकिन जेब में पैसे नहीं होने की वजह से उसे पैसों की जरुरत महसूस होने लगी. इस वजह से आरोपी ने टू-व्हीलर गाड़ियों को चुराना शुरू किया. मास्टर चाबी की मदद से इस 21 साल के आरोपी ने करीब 25 गाड़ियां चुराई. ये भी पढ़े :Video: ATM से 16 लाख रुपये की चोरी से पहले चोर ने CCTV को किया पेंट, Video आया सामने
शहर से अचानक गाड़ियों की चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने से पुलिस भी नजर रखने लग गई. इस दौरान हरसुल पुलिस स्टेशन की हद में से कुछ दिनों पहले एक गाड़ी चोरी हुई थी. उसकी खोजबीन करते -करते पुलिस के सामने इस आरोपी की कहानी सामने आई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और इसके दो साथियो की खोजबीन शुरू है.पुलिस ने आरोपी के पास से 14 टू-व्हीलर जब्त की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

