देश

Chatrapati Sambhaji Nagar: दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, संभाजीनगर की घटना में 4 लोग जख्मी-Video

छत्रपति संभाजी नगर में एक बड़ी घटना सामने आई है. जिसमें टू -व्हीलर का कट लगने की वजह से दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

Chatrapati Sambhaji Nagar: दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, संभाजीनगर की घटना में 4 लोग जख्मी-Video
Credit -@mumbaislifeline

Chatrapati Sambhaji Nagar : छत्रपति संभाजी नगर में एक बड़ी घटना सामने आई है. जिसमें टू -व्हीलर का कट लगने की वजह से दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है. इस घटना में चार लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को शहर के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.जानकारी के मुताबिक़ संभाजीनगर के अंगूरीबाग़ परिसर में रात साढ़े 11 बजे के दौरान गाडी का कट लगने की वजह से दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. ये भी पढ़े :Shocking Incident In Pune: सोशल मीडिया पर एक छात्रा की बदनामी करने के आरोप में मामला दर्ज, पुणे शहर की घटना

देखें वीडियो :

जिसके कारण परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने मारपीट करनेवाले युवकों को रोका और उन्हें वहां से खदेड़ा.

इस घटना के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोग घायल हुए है.इन लोगों ने खुद को बचाने के लिए दूसरों पर भी हमला किया. अभी स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील पुलिस ने शहर के नागरिकों से की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).