Chhatrapati Sambhajinagar Shocker: छत्रपति संभाजीनगर में DCP के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेडरूम के आईने पर लिखा ,'आई वांट टू रीस्टार्ट'
छत्रपति संभाजीनगर में एक गंभीर घटना सामने आई है. शहर में DCP के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है.
Chhatrapati Sambhajinagar Shocker: छत्रपति संभाजीनगर में एक गंभीर घटना सामने आई है. शहर में DCP के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है. DCP शीलवंत नांदेडकर के 17 साल के एकलौते बेटे साहिल ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की.
इस दौरान उसने अपने रूम के मिरर में लिखा ' आई वांट टू रीस्टार्ट' मैंने जीवन का आनंद लिया है,लव यु बोथ ' . इस घटना के बाद वेदांतनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक़ साहिल 12वीं साइंस में पढ़ता था. 12 अक्टूबर को उसने अपने परिवार के साथ ख़ुशी ख़ुशी दशहरे का त्योहार मनाया. देर रात तक उसने अपने माता पिता के साथ बातचीत भी की. इसके बाद वो अपने रूम में सोने के लिए चला गया. ये भी पढ़े:Chhatrapati Sambhaji Nagar Shocker: संभाजीनगर में आतंक! तीन आरोपियों ने एक को एसिड डालकर जलाया, दुसरे पर कोयते से किया हमला
सुबह जब पिता 6 बजे मॉर्निंग वाक के लिए निकले तब उन्होंने देखा की साहिल नहीं उठा था, तो उन्होंने रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, 4 से 5 बार खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो साहिल उन्हें फांसी के फंदे पर झूलते हुए दिखाई दिया. इस दृश्य को देखने के बाद घर के सभी लोग घबरा गए. साहिल के इस कदम से उसके परिवार के लोग शोक में डूब गए है. साहिल ने ये कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नही चल पाया है.
.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

