क्राइम

Chhatrapati Sambhaji Nagar Shocker: संभाजीनगर में आतंक! तीन आरोपियों ने एक को एसिड डालकर जलाया, दुसरे पर कोयते से किया हमला

छत्रपति संभाजीनगर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें तीन आरोपियों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला किया. एक पर चाकू और कोयते से हमला किया गया तो वही दुसरे को एसिड डालकर जलाया. जिसमें एक की मौत हो गई.

Chhatrapati Sambhaji Nagar Shocker: संभाजीनगर में आतंक! तीन आरोपियों ने एक को एसिड डालकर जलाया, दुसरे पर कोयते से किया हमला
Credit -(Photo : X)

Chhatrapati Sambhaji Nagar Shocker: छत्रपति संभाजीनगर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें तीन आरोपियों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला किया. एक पर चाकू और कोयते से हमला किया गया तो वही दुसरे को एसिड डालकर जलाया. जिसमें उसकी मौत हो गई. खुलताबाद के कागजीपूरा के पास ये घटना हुई है.

इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. चाकू से  घायल शख्स को घाटी के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. ये भी पढ़े:Chatrapati Sambhajinagar: बहन के साथ शादी करने से गुस्साएं भाई और पिता ने की युवक की हत्या, छत्रपति संभाजीनगर की घटना

युवक का नाम आनंद वारे है. वारे ने पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक़ आकाश, कैलाश और रणधीर ये लोग रात में वेरुळ जाने के लिए दुपहिया गाड़ी लेकर पहुंचे थे. उनके  साथ वेरुळ के मयूर पाटनी इसके लॉज पर वो गया. लेकिन वहां जाने के बाद मयूर ने नंद्राबाद के पास परमिट बार में बुलाया.

मयूर के साथ इस दौरान नितिन नाम का व्यक्ति भी था. परमिट बार में सभी ने मिलाकर शराब पी. रात साढ़े 11 बजे के समय शेख नावेद नाम का व्यक्ति वहां पर आया. मयूर पाटनी ने आकाश को 7 हजार रूपए दिए, लेकिन आकाश ने और 10 से 12 हजार रूपए मांगे, इसको लेकर दोनों में बहस हुई.

इसके बाद मयूर इन्हें लेकर होटल के पीछे गया और मयूर ने अचानक आनंद का मुंह दबाकर , पेट पर और पीठ पर चाक़ू से वार किए. शेख नवेद ने आकाश के पेट पर वार किए. इस हमले से बचने के लिए इन्होने भागना शुरू किया. इसके बाद आकाश के मुंह पर एसिड फेंका गया, जिसमें उसकी मौत हो गईं. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).