Chitrakoot Accident: यूपी के चित्रकूट में एक तेज रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मुहल्ले के पास हुआ है. जिस वक्त हादसा हुआ ऑटो में 8 यात्री सवार थे. जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ आरबी लाल ने बताया कि कुल 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिसमें से 5 की मौत हो चुकी है. तीन अन्य घायलों की स्थित भी गंभीर बनी हुई है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/7ZggmhYJS6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024













QuickLY