Maratha Reservation: महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज, मराठा आरक्षण प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने आज विधानमंडल का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान मराठा समाज को 10 से 12 फीसदी आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र (Credit- ANI)

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने आज विधानमंडल का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान मराठा समाज को 10 से 12 फीसदी आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. सरकार ने इसके लिए मसौदा भी तैयार कर लिया है. विशेष सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण से होगी. इसके बाद राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी. इसमें मराठों को पिछड़ा घोषित कर आरक्षण देने की सिफारिश की गई है.

मराठा आरक्षण पर सीएम शिंदे ने सोमवार को कहा था कि मराठा समाज को टिकाऊ और कानून के दायरे में आरक्षण देने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया गया है. मराठा समाज का यह आरक्षण ओबीसी या फिर दूसरे किसी समुदाय के आरक्षण को प्रभावित किए बिना ही दिया जाएगा. वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम ऐसा आरक्षण देंगें जो मनोज जरांगे को स्वीकार हो या न हो लेकिन मराठों को स्वीकार होगा.

यह भी पढ़ें: Maratha Reservation: सीएम शिंदे को मिला मराठा आरक्षण का सर्वे रिपोर्ट, कहा- कैबिनेट बैठक में लेंगे फैसला- VIDEO

इस खबर से संबंधित ट्वीट देखें: 

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने सभी मराठा विधायकों से अपील की है. उन्होंने कहा कि एकमत से आरक्षण का समर्थन करें. आरक्षण को लेकर मराठा समाज के जो विधायक आवाज नहीं उठाएंगे उन्हें मराठा विरोधी समझा जाएगा हैं. आरक्षण में सगे संबंधियों का जिक्र होना चाहिए. मराठा आरक्षण सही से लागू नहीं किए जाने पर 21 फरवरी से फिर आंदोलन शुरू होगा.

मराठा आरक्षण को लेकर बुलाए गए इस विशेष अधिवेशन पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि इससे कुछ हासिल नहीं होगा. यह केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र का मामला है. इसमें कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम है. इसके समाधान के बिना मराठा आरक्षण का मामला आगे नहीं बढ़ेगा. यह बात मनोज जरांगे पाटील को भी पता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट