Maratha Reservation: सीएम शिंदे को मिला मराठा आरक्षण का सर्वे रिपोर्ट, कहा- कैबिनेट बैठक में लेंगे फैसला- VIDEO
CM Shinde Credit- X

Maratha Reservation: महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा आयोग के मुख्य न्यायाधीश शुक्रे ने आज मराठा समुदाय की सामाजिक और वित्तीय स्थिति पर आयोग की सर्वेक्षण रिपोर्ट सीएम एकनाथ शिंदे को सौंप दी. सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- जिस तरह से यह सर्वेक्षण कार्य पूरा हुआ है, उसे देखकर हमारी सरकार को विश्वास है कि शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति, यह आरक्षण संविधान और कानून की कसौटी पर खरा उतरने में सक्षम होगा. हम मराठा समुदाय को कोई नुकसान पहुंचाए बिना ओबीसी आरक्षण या कोई अन्य आरक्षण लागू करने में सक्षम होंगे. हमें विश्वास है कि हम स्थायी आरक्षण प्रदान करने में सक्षम होंगे.

देखें VIDEO: