सड़क सुरक्षा के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका में दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें, भारत चौथे स्थान पर

दक्षिण अफ्रीका दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देश है जबकि भारत चौथे स्थान पर है. यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय चालक प्रशिक्षण कंपनी ‘जुतोबी’ ने किया है.

सड़क (Photo Credits: Twitter)

जोहानिसबर्ग, 19 मार्च : दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देश है जबकि भारत चौथे स्थान पर है. यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय चालक प्रशिक्षण कंपनी (Study international driver training company) ‘जुतोबी’ ने किया है. इस अध्ययन में कुल 56 देशों को शामिल किया गया और वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देशों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर थाईलैंड और तीसरे स्थान पर अमेरिका है. अध्ययन के अनुसार सबसे सुरक्षित सड़कें नॉर्वे में हैं और इसके बाद जापान का स्थान है तथा तीसरे स्थान पर स्वीडन है. जुतोबी ने कहा, ‘‘हमने सभी देशों का विश्लेषण पांच तथ्यों के आधार पर किया. प्रत्येक को सभी तथ्यों के लिए 10 में से पहले सामान्य अंक दिए और बाद में सभी पांच तथ्यों के आधार पर अंतिम अंक का औसत निकाला.’’

इन तथ्यों में प्रत्येक 100,000 जनसंख्या में सड़क पर होने वाली मौत, वाहन की अगली सीटों पर बैठे लोगों के सीट बेल्ट पहनने का प्रतिशत और शराब के सेवन की वजह से होने वाली दुर्घटना से मौत जैसे तथ्यों को शामिल किया गया था. ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन के ‘ग्लोबल हेल्थ ऑब्जर्वेटरी’ आंकड़ों पर आधारित है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: फ्रांस के 16 प्रांतों में आंशिक Lockdown की घोषणा

वहीं जुतोबी के अध्ययन में सामने आए आंकड़ों को जस्टिस प्रोजेक्ट एस ए (जेपीएसए) ने चुनौती दी है. यह एक गैर सरकारी संगठन है जो दक्षिण अफ्रीका में सड़क यातायात के नियमों में सुधार के प्रति काम करता है. जेपीएसए के अध्यक्ष हॉवर्ड देम्बोवस्की ने कहा कि इस सूची में दुनिया के सबसे खराब देशों में दक्षिण अफ्रीका को शामिल करना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इस अध्ययन के लिए जुतोबी ने पुराने आंकड़ों का इस्तेमाल किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड