हिरासत में लिये गये स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर गए हुए थे. उन्हें तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में उस समय हिरासत में ले लिया गया. जब वे 10 हजार करोड़ की लागत से बनाए जा रहे आठ लेन के सलेम-चेन्नई एक्सप्रेस वे का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में शामिल होने के लिए वहां पहुचें हुए थे
नई दिल्ली: स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर गए हुए थे. उन्हें तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में उस समय हिरासत में ले लिया गया. जब वे 10 हजार करोड़ की लागत से बनाए जा रहे आठ लेन के सलेम-चेन्नई एक्सप्रेस वे का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में शामिल होने के लिए वहां पहुचें हुए थे. पुलिस ने योगेंद्र यादव के साथ-साथ मोर्चा प्रदर्शन करने वाले किसानों को भी हिरासत में लिया है.
योगेंद्र यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने खुद ट्वीट करके बताया कि वे किसानों के मोर्चे में शामिल होने के लिए तिरुवन्नामलाई आए थे. लेकिन उन्हें किसानों से नहीं मिलने दिया गया. उनके साथ पुलिस मारपीट करने के बाद हिरासत ने उन्हें हिरासत में ले लिया. योगेंद्र यादव ने पुलिस पर मारपीट के साथ-साथ उनके मोबाईल को भी छीनने का आरोप लगया है.
Tamil Nadu: Yogendra Yadav has been detained by police in Tiruvannamalai for protesting against the 8-lane Salem Chennai expressway. He has been taken to a nearby location along with other farmers who were protesting. (file pic) pic.twitter.com/Ww11KuMjZD
— ANI (@ANI) September 8, 2018
गौरतलब हो कि योगेंद्र यादव के इस गिरफ्तारी को तमिलनाडु पुलिस ने ये हवाला देते हुए हिरासत में लिया है कि पुलिस का कहना है कि आपके द्वारा मोर्चो में शामिल होने के बाद यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है. इसलिए पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है..
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

