हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना, शीतलहर का प्रकोप जारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, राज्य में सोमवार को शीतलहर का कहर भी जारी है.

हिमाचल में बर्फबारी (Photo Credit- IANS)

शिमला:  हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, राज्य में सोमवार को शीतलहर का कहर भी जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र में 27 फरवरी तक और उसके बाद एक-दो मार्च तक फिर से सक्रिय हो जाएगा." मौसम विभाग के अनुसार, नारकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों में मध्यम बर्फबारी हो सकती है.

शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां पिछले सप्ताह करीबी पहाड़ी स्थलों कुफरी, मशोबरा और नारकंडा की तरह ही बर्फबारी हुई थी. कुल्लू जिले में स्थित मनाली बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है. लाहौल-स्पीति जिले का केलांग शून्य से नौ डिग्री कम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां पिछले 24 घंटों में दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-श्रीनगर में ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद

कल्पा में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे और धर्मशाला में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा. कल्पा में नौ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई. वहीं, इस सप्ताह और बर्फबारी की संभावना से आतिथ्य उद्योग से जुड़े लोग काफी खुश हैं. शिमला स्थित ओबरॉय ग्रुप ऑफ होटल्स के संपर्क अधिकारी डी.पी.भाटिया ने कहा, "पर्यटकों के लिए बर्फबारी एक अतिरिक्त आकर्षण है."

Share Now

संबंधित खबरें

हिमाचल प्रदेश के सोलन में भीषण दावानल: क्यारीघाट गांव के जंगलों में भड़की आग, पहाड़ियों पर उठा धुएं का गुबार; छोटा शिमला की दुकान में भी लगी आग (Watch Videos)

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड