Maharashtra: आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, औरंगाबाद में कर रहे थे शिवसंवाद यात्रा (Watch Video)
Aaditya Thackeray (Photo: Facebook)

महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के महलगांव में मंगलवार को शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) के काफिले पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे औरंगाबाद के दौरे पर थे, जब कुछ स्थानीय लोगों ने ठाकरे के वाहन पर पथराव किया. आदित्य ठाकरे के साथ शिवसंवाद यात्रा में शामिल शिवसेना नेता अबदास दानवे ने आरोप लगाया कि ठाकरे की कार पर हमला शिवसेना से अलग हुए गुट शिंदे के कार्यकर्ताओं ने किया था.