शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण अवागमन बाधित, यातायात लगातार पांचवें दिन बंद
हिमाचल प्रदेश की राजधानी से ऊपरी इलाकों की ओर यातायात की आवाजाही शनिवार को पांचवें दिन भी बंद है क्योंकि राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ की मोटी चादर में लिपटा है.
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी से ऊपरी इलाकों की ओर यातायात की आवाजाही शनिवार को पांचवें दिन भी बंद है क्योंकि राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ की मोटी चादर में लिपटा है. एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पूरा किन्नौर जिला अन्य इलाकों से कटा हुआ है.
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण सड़कों से बर्फ हटाने के काम में रुकावट आई. अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीष नंदी ने कहा कि सरकार बिजली, पानी की आपूर्ति और सड़कों को फिर से बहाल करने पर ध्यान दे रही है.
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य की 598 सड़कें बंद थीं. शुक्रवार शाम तक 93 सड़कें और शनिवार तक 139 सड़कें फिर से खोल दी गईं. शेष 366 सड़कें जल्द ही खोल दी जाएंगी.
संबंधित खबरें
Hyderabad Shocker: हैदराबाद में सीलबंद बीयर की बोतल के अंदर मिली जिंदा मछली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ladki Bahin Yojana E-KYC Update: लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार के लिए आखिरी मौका, 31 मार्च तक का समय, नहीं तो रुक सकती है किस्त
T20 World Cup Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला, मुंबई से अहमदाबाद के लिए हवाई किराया हुआ दोगुना; चेक न्यू फेयर
Pune Shocker: पुणे के सिंहगढ़ डेंटल कॉलेज के विभाग अध्यक्ष ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 'काम के तनाव' का जिक्र
\