NCP Working President: शरद पवार का ऐलान- सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल होंगे NCP के कार्यकारी अध्यक्ष
Sharad Pawar and Supriya Sule | Photo: PTI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शनिवार को बड़ा बदलाव किया गया है. सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि हाल ही में शरद पवार ने पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान किया था. हालांकि, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और नेताओं के मनाने के बाद उन्होंने अपना निर्णय वापस ले लिया था. अब सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.