देश

शर्मनाक! फ्लाइट में पी गया 11 बोतल बियर, फिर सीट पर कर दिया पेशाब; अमेरिका-दिल्ली विमान में IIT ग्रेजुएट ने किया हंगामा

सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब घटना वायरल हो रही है, जिसमें एक हाई-प्रोफाइल भारतीय युवक की हरकतों ने लोगों को चौंका दिया है.

शर्मनाक! फ्लाइट में पी गया 11 बोतल बियर, फिर सीट पर कर दिया पेशाब; अमेरिका-दिल्ली विमान में IIT ग्रेजुएट ने किया हंगामा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

San Francisco-Delhi Flight Incident: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब घटना वायरल हो रही है, जिसमें एक हाई-प्रोफाइल भारतीय युवक की हरकतों ने लोगों को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि यह युवक IIT-Mumbai से ग्रेजुएट है और अमेरिका के बे एरिया स्थित एक AI Startup में सालाना लगभग ₹4 करोड़ कमाता है. वह सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली की उड़ान में था और दिवाली मनाने के लिए भारत लौट रहा था. 16 घंटे की इस उड़ान के दौरान, यात्री ने सारी हदें पार कर दीं.

ये भी पढें: Mumbai Airport पर DRI की बड़ी कार्रवाई! क्लीनिंग स्टाफ से पकड़ा 1.2 किलो Gold Powder, दो आरोपी गिरफ्तार

फ्लाइट में IIT ग्रेजुएट की शर्मनाक हरकत

फ्लाइट में पी गया 11 बोतल बियर

खबरों के मुताबिक, उसने लगभग 11 बियर पी लीं. जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे तीन से ज्यादा बियर देने से मना कर दिया, तो वह अपने बगल में बैठे यात्रियों से बियर लेने लगा. शुरुआत में तो यह सब मजाक लगा, लेकिन कुछ घंटों बाद स्थिति बिगड़ गई. दरअसल, युवक पूरी तरह से अपना होश खो बैठा.

अपनी सीट पर कर दिया पेशाब

सबसे शर्मनाक बात यह रही कि इतनी शराब पीने के बाद उसने अपनी सीट पर ही पेशाब कर दिया. बदबू इतनी तेज़ हो गई कि आस-पास बैठे लोगों को कुछ देर के लिए अपनी सीट बदलनी पड़ी. बताया जा रहा है कि उतरने के बाद, युवक ने किसी से नजरें मिलाने की भी हिम्मत नहीं की.

देश की छवि हो रही खराब

इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है कि इतनी शिक्षा और सफलता के बावजूद, कुछ लोग जिम्मेदारी से पेश क्यों नहीं आ पाते. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब हम विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो ऐसी हरकतें देश की छवि क्यों खराब करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2025 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).